फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Counseling for promotion of teachers were

पदोन्नति के लिए शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

Wed, 31 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Wed, 31 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
Counseling for promotion of teachers were
ज्ञानपुर। संगीन के साए में मंगलवार को आखिरकार  पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुरू हो गई।
विज्ञापन


 पहले दिन पांच नि:शक्त और 100 महिलाओं समेत 105 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। पिछले दिनों शिक्षकों के विरोध के चलते काउंसलिंग टल गई थी।

 जिसको देखते हुए विभागीय स्तर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
प्राथमिक विद्यालयों में पिछले पांच साल से पढ़ा रहे शिक्षक पदोन्नति की मांग को लेकर एक साल से आंदोलनरत रहे। शासन के निर्देश पर 22 दिसंबर को पदोन्नति की तिथि तय की गई थी।

विवाद के चलते उस दिन काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया था। पूर्व में 452 शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने का फैसला लिया गया था लेकिन बाद में 622 शिक्षकों की काउंसलिंग तय की गई।
विज्ञापन


 पिछले दिनों हुए विरोध के चलते मंगलवार को सुबह 10 बजे तक बीएसए कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दी गई। जिन शिक्षकों की काउसंलिंग नहीं थी उनको डायट परिसर से आगे नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगियों की काउंसलिंग कराने के लिए आए शिक्षक डायट परिसर के आसपास ही टहलते रहे। बीएसए दफ्तर में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी औराई अरविंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी अभोली की देखरेख में पांच विकलांग और 100 महिला शिक्षिकाओं की काउंसलिंग की गई।


कड़ी सुरक्षा के चलते बीएसए दफ्तर पर गहमागहमी का माहौल रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन 105 महिला एवं नि:शक्त शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई। बुधवार को चार नि:शक्त और 63 महिलाओं की काउंसलिंग बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed