फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Councilor mobilized against city administration

नगर प्रशासन के खिलाफ सभासद लामबंद

Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Councilor mobilized against city administration
सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नाराज सभासदों ने मंगलवार को औपचारिक बैठक किया। इस दौरान चेतावनी भी दी कि यदि प्रशासन कार्यप्रणाली में सुधार लाकर नगरवासियों के हित में कदम नहीं उठाया तो डीएम, मंडलायुक्त, प्रभारी मंत्री, नगर विकास सचिव को हलफनामा देकर हकीकत से परिचित कराया जाएगा। कार्यालय सभागार में एकजुट सभासदों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन पर लगाम न कसने का परिणाम वार्डवासी झेल रहे हैं। जलनिकास नाली, इंटरलाकिंग, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याएं वर्षों से मुसीबत बन चुकी हैं। बार-बार आवाज उठाने के बावजूद कुछ संभव नहीं है।
विज्ञापन

वार्डों में बजबजा रही गंदगी, गंदे पानी से भरे मार्ग, दूषित पेयजल, नाला ओवरफ्लो होने जैसे मामलों को लेकर प्रशासन हमेशा से सुर्खियों में रहता है। गत वित्तीय वर्ष में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं का अभी तक अनावरण नहीं हो सका है, जिससे सामुदायिक शौचालय आदि का लाभ लेने में जरूरतमंद परिवार दूर है। सामुदायिक भवन उचक्कों और अराजक तत्वों का अड्डा बन रहे हैं फिर भी प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। प्रमुख वार्डों से होकर गुजरने वाले मार्गों के किनारे जमी गंदगी और बारिश के पानी से असहनीय दुर्गंध संक्रमित बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। आवास, पेंशन, राशनकार्ड, जल कर, विद्युत कर को लेकर वार्डवासी चक्कर काटने को विवश है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन ने सभासदों की मांग पर जांच और परियोजनाओं को चालू नहीं कराया तो आगे की रणनीति से नगर प्रशासन की परेशानी बढ़ेगी। इस अवसर पर बैठक में अजय मोदनवाल, अशोक कुमार जालान, विजय दुबे, गीता, मुरली, शफीक, मूलचंद, निर्मला, कृष्णकांत, आरती, गीता आदि रहें।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने बताया कि सभासदों की बैठक अपूर्ण है। जब तक चेयरमैन के नेतृत्व में बैठक नहीं होगी तब तक किसी भी नये कार्यों का प्रस्ताव नहीं होता। सभासद स्थानीय होने के कारण आरोप लगा रहे हैं और आरोप का निस्तारण तभी होगा जब तक कोरोना संक्रमण की लहर कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed