फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Council schools are becoming targets

Bhadohi News: निशाना बन रहे परिषदीय स्कूल

Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Council schools are becoming targets
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में बने स्कूलों में अक्सर चोरियां होती रह रही है। गांव के एक किनारे सन्नाटे में बने स्कूल आसानी से चोरों के निशाने पर आ जाते हैं। बीते छह महीनों में जिले में दो दर्जन से अधिक स्कूलों में चोरी की घटनाएं हुई, लेकिन गौर करने वाली बात है कि एक भी चोरी के मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाता।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन की ओर से बच्चों की शिक्षा के साथ पोषण का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में एमडीएम योजना चल रही। जिसके तहत स्कूलों की रसोई में गैस सिलिंडर, चूल्हा, राशन और बर्तन इत्यादी होते हैं। इसके अलावा परिषदीय स्कूलों को तेजी से स्मार्ट स्कूल में विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉस के लिए कंप्यूटर के उपकरण भी रखे जा रहे हैं, लेकिन विडंबना है कि इसकी सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण स्कूलों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोर स्कूलों के स्मार्ट क्लास में लगे कम्प्यूटर के उपकरणों को गायब करने के साथ-साथ रसोई के सामानों पर भी हाथ साफ कर दे रहे हैं। सुबह शिक्षक बीईओ और बीएसए को इसकी जानकारी देने के साथ की पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा देते हैं। जिसमें की सात नगरीय क्षेत्रों के साथ ही छह ब्लॉकों के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिसमें एक लाख 67 हजार बच्चे पंजीकृत है। बीते छह महीनों में परिषदीय स्कूलों में दो दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है। यहां तक कि कई स्कूलों में दो से तीन बार चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद भी अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। स्कूलों की सुरक्षा को लेकर न तो विभाग और न ही पुलिस की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम हो रहे हैं।
विज्ञापन

केस वन: 16 दिसंबर 2023 को औराई ब्लाॅक के गरौली गांव के पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ फेर दिया। चोरों ने प्राथमिक विद्यालय से टीवी, सोलर पैनल, एमडीएम का बर्तन, दो गैस सिलिंडर, ब्लूटूथ, दो स्पीकर, चार्जर, लाइब्रेरी की किताब, रजिस्टर, पंखा आदि उठा ले गए। आरोप है कि औराई क्षेत्र में स्कूलों में दर्जनों चोरी हो चुकी है, लेकिन किसी विद्यालय के चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो: नवंबर माह में ज्ञानपुर ब्लॉक के यूपीएस चकवीरा में चोरों ने हैंडवॉश की छह टोटी तोड़कर चुरा ले गए। इसी विद्यालय में एक सप्ताह पहले भी चोरों ने रसाई के सामानों से हाथ साफ कर दिया था। दोनों मामले में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका।
की जा चुकी है एसपी से भी शिकायत
बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि स्कूलों में बढ़ती चोरियां चिंता का विषय है। एक तरफ संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ चोरों के कारण बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। जिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम की मांग किए गए हैं।

स्कूलों और पंचायत भवनों की सुरक्षा बढ़ाए जाने क लिए पेट्रोलिंग बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों का डाटा निकवा
कर नए सिरे से इसका आंकलन करते हुए बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो इसमें क्राइम ब्रांच को लगाकर चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा। -राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed