फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Council honored scholars

14 विद्यानों को परिषद ने किया सम्मानित

Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Council honored scholars
सीतामढ़ी। कोनिया क्षेत्र के गजाधरपुर में सनातन संस्कृति संवर्धन परिषद की ओर से आयोजित गोष्ठी में वयोवृद्ध विद्वान रंगनाथ शुक्ल, युवा संस्कृत के विद्वान आचार्य हरिकृष्ण द्विवेदी एवं राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक कार्य करने वाले केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र को सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. रामाश्रय शुक्ल एवं काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष महामहोपाध्याय प्रो. रामयत्न शुक्ल ने संयुक्त रूप से श्रीफल, रुद्राक्ष की माला, अंगवस्त्रम, दक्षिणा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में परिषद की ओर से कर्मकांड से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 11 विद्वान पंडितों को भी सम्मानित किया गया। प्रो. रामयत्न शुक्ल ने कहा कि मेरा परिवार सनातन परंपरा को निभाने वाला परिवार रहा है। संस्कृति एवं संस्कृत का संवर्धन करना आवश्यक है। दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत सबसे नूतन लगती है। विश्व में हमारे देश की महत्ता सिर्फ हमारी संस्कृति की वजह से है। इस मौके पर राम सेवक पांडेय, सुधाकर दूबे, गीता स्वामी, त्रिभुवननाथ शुक्ल, श्रीकांत शुक्ला, छोटेलाल शुक्ल, डॉ. शशांक त्रिपाठी, रामअक्षैवर, जटा शंकर मिश्र, चंद्रधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed