फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Council exam: 70 percent children attend

परिषदीय परीक्षा:70 फीसदी बच्चे हुए उपस्थित

Sun, 19 Mar 2017 01:28 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 19 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
 पहली से लेकर आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शनिवार को गहमागहमी के साथ प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हो गई। पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली मेंअंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। पहले दिन 70 फीसदी बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की हर साल वार्षिक परीक्षा होती है। परीक्षा के बाद अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में उन्हें आगे की कक्षाओं में प्रवेश दिया जाता है। शनिवार को पहली पाली में कक्षा एक की मौखिक हिंदी, कक्षा दो, तीन, चार और पाचवीं की लिखित और मौखिक हिंदी की परीक्षा हुई। पहली पाली में छठवीं, सातवीें और आठवीं कक्षा की हिंदी तो दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। सुबह आठ बजे ही परिषदीय स्कूल में बच्चे पहुंच गए। विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाध्यापकों ने प्रश्रपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया। मालूम हो कि जिले के 1115 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में करीब एक लाख42 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। विभाग की माने तो एक लाख से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed