फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Coronavirus 11 found infected including two brothers

Coronavirus: दो सगे भाईयों समेत 11 मिले संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus 11 found infected including two brothers
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना महामारी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दो सगे भाइयों समेत 11 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही कालीन नगरी भदोही में अब तक मिलने वाले कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 997 हो गई है। बावजूद इसके बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि पिछले दिनों की रैंडम जांच में बड़ी तादाद में लोग संदिग्ध और पॉजिटिव मलि चुके थे, जिनका नाम अभी कोविड-19 पोर्टल पर आना बाकी है। अब तक 18 लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

करीब पांच माह से मुसीबत बनी वैश्विक महामारी से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हर रोज 10 से लेकर 20 और 30 संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में दो सगे भाई समेत 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें दुर्गागंज के गड़ौरा में दो सगे भाई, भदोही के रजपुरा में युवक, कठौता गोपीगंज में महिला, ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में युवक, नएपुर पिपरिस में युवक, नई बाजार में युवक, तिलंगा में युवक और पठखौली में वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। औराई में युवक और छतरीपुर में अधेड़ शामिल रहे। मंगलवार को 14 संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब तक कुल 776 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 179 कोरोना केस अब भी एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 हजार 479 संदिग्धों का सैंपल लिया गया, जिसमें 25 हजार 226 की रिपोर्ट आ चुकी है। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, नगर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित केंद्र में मंगलवार को 195 संदिग्धों की जांच की गई। इसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, हालांकि विभागीय पोर्टल पर अब तक नाम अंकित नहीं किया गया। केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि किट के माध्यम से इंटर कॉलेज में 195 लोगों की जांच की गई, जिसमें 97 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 96 संदिग्धों का स्वैब लखनऊ भेजा गया। पॉजिटिव मिले लोगों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भेज दी गई है। इस मौके पर टीम के पंकज कुमार आर्य, एसएन सिंह, अभिनव दुबे, रजनीश सिंह, जूही यादव, कुमारी सुरेखा देवी, राधिका पाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर को किया सैनिटाइज
ज्ञानपुर। कोविड- 19 महामारी में एहतियात के तौर पर नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर दफ्तरों को सैनिटाइज कर रहा है। मंगलवार को करीब दो से ढाई घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर को कर्मचारियों ने सैनिटाइज कराया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि अब भी कई नगरीय इलाकों में गंदगी का अंबार है, जहां सफाई अभियान चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूबीआई कोइरौना शाखा पांच दिन के लिए सील
वहिदानगर। कोविड महामारी में सोमवार को कोइरौना के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के सात कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। बैंक प्रशासन की ओर से एहतियातन पांच दिन के लिए बैंक के कामकाज को ठप कर सील किया गया। इससे मंगलवार को दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम उपभोक्ताओं को जानकारी न होने के कारण बैंक पहुंचने के बाद मायूसी हाथ लगी। इसके बाद उन्हें वापस होना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed