फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona virus: villagers protest against health department

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: villagers protest against health department
लालानगर(भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेभागवत गांव में रविवार की रात नागालैंड और महाराष्ट्र से आए चार व्यक्तियों की सूचना पर भी स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम न पहुंचने के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी का दंश झेल रहा है तो शासन-प्रशासन इसके रोकथाम के लिए तरह-तरह की व्यवस्था देकर महामारी से बचाने में लगे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग सिर्फ कोरोना के नाम पर करोड़ों रुपए का वारा-न्यारा करना चाह रहा है जो कदापि नहीं होने दिया जाएगा। यदि बाहर से आए उक्त व्यक्तियों से गांव में वायरस का प्रभाव दिखा तो लोग चक्काजाम कर विभाग की पोल खोलने में देर नहीं करेंगे। इतना ही नहीं डीएम से लेकर सीएमओ तक को व्यक्तियों के आने की जानकारी दी गई लेकिन गांव में जांच टीम भेजना तो दूर की बात नजदीकी सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं पहुंच सके इससे यह आशंका प्रबल हो चुकी है कि महकमा मात्र कागजी कोरम पूरा कर मिले बजट को भुनाना चाहता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र द्विवेदी, सुशील बिंद, रामबाबू, रामसजीवन, गुड्डू यादव, राजन मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सीएचसी गोपीगंज के अधीक्षक डॉ.आशुतोष पांडेय ने कहा कि केंद्र पर जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वायरस से पीड़ितों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर जांच प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।
विज्ञापन

कमरे में बंद हुआ संदिग्ध
लालानगर। क्षेत्र के रैपुरी गांव में तीन दिन पूर्व मुंबई से लौटे युवक को परिजन ने कमरे में बंद कर दिया है। बताते हैं कि हीरालाल का पुत्र लवकुश बिंद मुंबई में रहता है। तीन दिन पूर्व घर लौटा लेकिन उसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकल सका। युवक की हालत संदिग्ध हो जाने से पूरा गांव परेशान हो उठा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना होने के बाद भी वह जांच करने नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान कैलाशनाथ यादव ने कहा कि जानकारी होने के बावजूद जिला प्रशासन युवक की जांच नहीं करा पा रहा है। गांव में कोरोना का प्रभाव हावी हुआ तो स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed