फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona virus: railway division administration alert, help line booth ready

कोरोना वायरस:रेल मंडल प्रशासन अलर्ट,हेल्प लाइन बूथ तैयार

Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: railway division administration alert, help line booth ready
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए बना वार्ड। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय सतर्क हो गया है। मंडलीय अस्पतालों में वार्ड सुरक्षित कर बेड और हेल्पलाइन की सुविधा शुरू कर दी गई है। महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने निरीक्षण कर पश्चिमी और दक्षिणी छोर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखने की हिदायत कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यालय समेत तीनों मंडल वाराणसी, इज्जत नगर और लखनऊ के चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड एवं क्वारंटाइन वार्डों को व्यवस्थित कर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। छोटे-बड़े स्टेशनों पर ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम से लोगों को जागरूक करते हुए सेमिनार भी कराए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज-रामबाग और उत्तर मध्य रेलवे के जंघई-वाराणसी रूट से होकर यात्रा करने वाले पीड़ित यात्रियों को चिह्नित कर उपचार की विशेष व्यवस्था मिलेगी। कोरोना संक्रमित रोगियों को रखने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर, वाराणसी मंडल चिकित्सालय मंडुआडीह, रामबाग, छपरा, सीवान स्टेशनों पर हेल्पलाइन बूथ बनाकर इनके जरिए जरूरी बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाइजीन मास्क से लैस सिग्नल, परिचालन, रेलटेल, सुरक्षा-संरक्षा कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति अलर्ट बने रहेंगे। कोरोना वायरस से पीड़ितों को अस्पतालों में संबंधित जांच और भर्ती के दौरान उपचार की व्यवस्था में कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed