फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona Vaccine: Vaccine to be vaccinated at seven locations

कोरोना वैक्सीन: सात स्थानों पर लगेगा टीका

Sun, 03 Jan 2021 04:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine: Vaccine to be vaccinated at seven locations
ज्ञानपुर। कोरोना वैक्सीन आने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। दो जिला अस्पतालों और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण के लिए नामित हैं। टीकाकरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पांच-पांच सदस्यों की टीम लगाई गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग संग पुलिस महकमे के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी को लेकर पूरा विश्व परेशान है। माह के दूसरे पखवारे में वैक्सीन आने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 10 दिनों तक विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मकर संक्रांति के आसपास वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही, सीएचसी सुरियावां, गोपीगंज, औराई, डीघ और भदोही को टीकाकरण के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के पखवारे भर में आने की संभावना है। दो जिला और पांच सीएचसी पर टीकाकरण होगा। हर केंद्र पर पांच-पांच सदस्यों की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस महकमे के लोग टीम में शामिल होंगे। बताते चलें कि पहले चरण में सरकारी और निजी अस्पतालों के 5276 कर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed