फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona vaccine ended at health centers

स्वास्थ्य केंद्रों पर खत्म हुई कोरोना वैक्सीन

Fri, 09 Apr 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine ended at health centers
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। टीकाकरण के दौरान लोगों को दो डोज दी जा रही है, लेकिन जब कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों में जागरूकता आई और टीका केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी तो वैक्सीन कम हो गया।
विज्ञापन

इस कारण शुक्रवार को कोविड 19 का वैक्सीन कुछ ही केंद्रों पर कम लोगों को दिया जा सका और अधिकांश लोगों को बिना टीका लगाए ही लौटाया गया। बता दें कि 16 जनवरी से जिले में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीन कम होने से कुछ ही केंद्रों पर कम लोगों को वैक्सीन लगाई गई । शनिवार सुबह तक वैक्सीन आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालानगर संवाददाता के अनुसार गोपीगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कोविड-19 का वैक्सीन खत्म होने के बाद टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग मायूस होकर अपने घर लौट गए। इस संबंध में सीएचसी के वरिष्ट चिकित्सक डॉ. स्वप्निल सिंह ने बताया कि टीकाकरण सुबह 9:00 बजे से दोपहर तक चला इस दौरान सीएचसी में महज 60 वैक्सीन थे जिसे 40 पुरुष तथा 20 महिलाओं को लगाया गया। बताया कि वैक्सीन नहीं होने के कारण जल्द ही वैक्सीनेशन रोक दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed