फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona: Shop shutters did not rise on the day of detention

कोरोना: बंदी के दिन नहीं उठे दुकानों के शटर

Sat, 01 Aug 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Corona: Shop shutters did not rise on the day of detention
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में निर्धारित सप्ताहांत की दो दिवसीय बंदी के दिन पहले दिन शनिवार को भदोही जिले में जबर्दस्त बंदी रही। पूरे दिन दुकानों के शटर नहीं खुले। बकरीद होने के बावजूद लोगों ने घर पर रहकर ही त्योहार की खुशियां साझा की। नगरीय क्षेत्रों की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश की योगी सरकार ने सप्ताह के आखिरी दो दिनों शनिवार और रविवार को संपूर्ण बंदी का निर्देश जारी किया है। इसके चलते शनिवार को जिले में नगर से लेकर गांवों तक दुकानें पूरे दिन बंद रहीं। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर और आसपास के बाजारों में सन्नाटा पसरा था, वहीं सड़कें खुला मैदान नजर आ रहीं थीं। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर भी सन्नाटा था। इक्का-दुक्का वाहन बीच-बीच में सन्नाटे को चीर रहे थे। चाय-पानी तक की दुकानें बंद रहने के कारण बाजार से होकर गुजरने वाले गिनती के वाहन चालकों की नजरें ऐसी दुकानों को ढूंढती रहीं थीं। यह हाल ज्ञानपुर के अलावा भदोही, गोपीगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, कोइरौना, चौरी, सुरियावां, घोसिया, औराई, दुर्गागंज, पाली, मोढ़, महाराजगंज, ऊंज तक देखने को मिला।
विज्ञापन

-
प्रमुख स्थानों पर चक्रमण करती रही पुलिस
बंदी के दिन सड़कों पर कुछ प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिली। बड़े चौराहे, तिराहे के अलावा अन्य प्रमुख इलाकों में पुलिस के जवान भ्रमण कर रहे थे। साथ ही माइक लगाकर लोगों को कोरोना काल में बीमारी के प्रति सजगता बरतने की सलाह दी जा रही थी। इसमें नगर निकायों का भी सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बकरीद के कारण बंदी में बढ़ गई थी सतर्कता
बकरीद के चलते साप्ताहांत की बंदी में सतर्कता और बढ़ गई थी। पुलिस ने तिराहों-चौराहों के अलावा संवेदनशील स्थानों पर भी निगहबानी बढ़ा दी थी। आने-जाने वालों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने वाले सामान की तलाशी की जा रही थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और सामान्य दिनों में भीड़ से भरे रहने वाले स्थानों पर ज्यादा मुस्तैदी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed