फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona report of woman came positive in True Net investigation

ट्रू नेट जांच में महिला की कोरोना की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corona report of woman came positive in True Net investigation
वैश्विक महामारी कोरोना ने पहली और दूसरी लहर में कई लोगों की जान ले ली। हालांकि बाद में रफ्तार कम हुई और धीरे-धीरे करके पॉजिटिव केस कम होने लगे। कालीन नगरी में 14 अक्तूबर के बाद कोई भी सक्रिय केस नहीं था। विभाग के लोग थोड़ी राहत महसूस ही कर रहे थे, इसी बीच बृहस्पतिवार को दिन में एक महिला की ट्रू नेट जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे विभाग में खलबली मच गई। तत्काल सीएमओ के निर्देशन में टीम ने मरीज के परिजनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। जांच बुधवार को हुई थी।
विज्ञापन

गोपीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला को प्रयागराज के किसी अस्पताल में इलाज कराना था। इलाज से पहले उसकी कोरोना जांच की गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित दूबे ने बताया कि प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में महिला की ट्रूनेट जांच करायी गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उसके परिजनों को चिह्नित किया जा रहा है। उसकी पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच करायी जाएगी। इसके बाद ओमिक्रॉन है अथवा नहीं, इसकी जांच के लिए भी सैंपल भेजा जाएगा। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि महिला प्रयागराज ही रहती थी अथवा गोपीगंज क्षेत्र के अपने गांव में। उसी आधार पर परिवार के लोगों का स्वैब आदि लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम पूरी तरह से सतर्क है। इलाज का भी पूरा इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed