फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona patients will remain in home isolation

होम आइसोलेशन में रहेगे कोरोना के मरीज

Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona patients will remain in home isolation
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमे ने एसिम्टोमेटिक कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन में रहने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को घर पर ही आइसोलेट रहना होगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के निर्देश पर इसकी गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को घर पर रहते हुए आइसोलेशन संबंधी सारी सुविधाएं मिलेंगी। होम आइसोलेशन में रहने वाले रोगियों का होम आइसोलेशन कोविड पॉजिटिव होने के दस दिनों बाद और पिछले तीन दिनों तक बुखार न आने की स्थिति में समाप्त माना जाएगा। इसके बाद अगले सात दिनों तक रोगी घर पर ही रहकर अपने स्वास्थ्य का अनुश्रवण करेंगे। होम आइसोलेशन की समाप्ति के बाद टेस्टिंग की आवश्यकता नहीं होगी। उपचार प्रदान करने वाले चिकित्सक ऐसे व्यक्ति को लक्षण रहित रोगी के रूप में चिह्नित करेगा। ऐसे रोगी के निवास पर स्वयं को आइसोलेट करने एवं परिजनों को क्वारंटीन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। घर में कम से कम दो शौचालय अवश्य होने चाहिए। ऐसे रोगी जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता किसी कारण वश कमजोर है, वे होम आइसोलेशन के लिए पात्र नहीं होंगे। 24 घंटे रोगी की देखरेख के लिए एक व्यक्ति उपलब्ध होना चाहिए। संपूर्ण आइसोलेशन अवधि के दौरान देखभाल करने वाले व्यक्ति एवं संबंधित चिकित्सालय के मध्य संपर्क बनाए रखना होम आइसोलेशन की प्रमुख जरूरत है। देखभाल करने वाले व्यक्ति एवं रोगी के नजदीकी संपर्कों को प्रोटोकॉल एवं उपचार प्रदान करने वाले चिकित्सक के परामर्श के अनुसार हाइड्राक्सीक्लोरोक्वीन प्रोफाइलेक्सिस दवा लेनी होगी। आरोग्य सेतु ऐप सभी को मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। सीएमओ के मुताबिक जिनमें कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आती है तो उनको सरकारी आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। उनकी देखभाल डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ करेगा। जिन घरों में एक से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज होंगे उनको भी होम आइसोलेशन की अनुमति नही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed