फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona-infected businessman dies, 28 new patients found

कोरोना संक्रमित व्यापारी की मौत, 28 नए मरीज मिले

Tue, 06 Apr 2021 04:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected businessman dies, 28 new patients found
ज्ञानपुर। कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस क्रम में जिले के सुरियावां के एक संक्रमित व्यापारी की मंगलवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि कोरोना संक्रमित बसपा नेता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं भदोही के एक चिकित्सक और उनकी बेटी समेत कुल 28 नए मरीज मिलने से जिले में एक्टिव केस की संख्या 125 पहुंच गई है।
विज्ञापन

दरअसल कालीन नगरी में कोरोना ने फिर से तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। होली के बाद संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में भदोही के एक बड़े अस्पताल के चिकित्सक और बेटी संग दो स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांच दिन पूर्व संक्रमित मिले सुरियावां के नेतानगर के व्यापारी दिनेश उमर (42) की वाराणसी के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संक्रमित बसपा नेता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में भदोही का युवक, मलेपुर में किशोर, तुलापुर में पुरुष, घोरहां में महिला, रामनगर में किशोर, ज्ञानपुर में दो स्वास्थ्यकर्मी सहित आठ, सराय कंसराय में युवक, हरीपुर में पुरुष और महिला, बैंक ऑफ बड़ौदा की ज्ञानपुर शाखा में कर्मचारी, बीएसए कार्यालय में एक कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा जौनपुर के अलग-अलग क्षेत्र के तीन संक्रमित मिले। तीनों ने जिले में जांच कराई थी। अब तक 2368 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 2206 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। गैर जनपद के संक्रमितों के बारे में वहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed