फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona in Bhadohi 20 positive including bank workers, health workers

Corona in Bhadohi: बैंककर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत 20 मिले पॉजिटिव

Wed, 26 Aug 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Corona in Bhadohi 20 positive including bank workers, health workers
महजूदा गांव में कोरोना जांच के लिए स्वैब लेते चिकित्सकीय टीम। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को बैंककर्मी, स्वास्थ्य कर्मी समेत 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे संक्रमितों की संख्या 1017 पहुंच गई। गोपीगंज एसबीआई में एक कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद बैंक शाखा को 27 अगस्त तक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में एक बैंककर्मी, एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 20 संक्रमित मिले। इसमें भदोही के हड्डी मिल के युवक, युवती, सारीपुर में युवक, हेमापुर में युवक, बैंककर्मी, भदोही के स्टेशन रोड में वृद्ध, रयां में युवक, सीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी, तिलंगा में युवक, नई बाजार में अधेड़, औराई के औरंगाबाद में महिला, सुरियावां के भिखारीरामपुर में अधेड़, बारीपुर में बालक, किशोर और युवक शामिल है। इसी तरह भंडा में मां-बेटे समेत पांच जबकि औराई के जेठूपुर में अधेड़ संक्रमित मिला। बुधवार को मिले संक्रमितों के साथ ही अब जिले में 1017 मरीज हो चुके हैं। हालांकि इसमें एक तिहाई ही एक्टिव हैं। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, नगर के पड़ाव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बैंक 27 अगस्त तक सील हो गया है। बैंक के बाहर बंदी की नोटिस चस्पा की गई है। जानकारी के अभाव में बैंक आने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed