{"_id":"6094272c8ebc3efbef74212c","slug":"corona-curfew-openly-violated-broken-guideline-bhadohi-news-vns588295536","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू का खुलेआम उल्लंघन, टूटी गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू का खुलेआम उल्लंघन, टूटी गाइडलाइन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगे कोरोना कर्फ्यू के छठवें दिन बृहस्पतिवार को कोविड-19 की गाइडलाइन तार-तार होती दिखी। गोपीगंज, जंगीगंज, सुरियावां, भदोही और ज्ञानपुर में कई व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। मामले की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया।
कोरोना की दूसरी लहर में सूबे में तेजी से बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए सरकार ने शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बंदी का निर्देश दिया था। गुजरे शनिवार और रविवार को बंदी होने के बाद सोमवार को भी कर्फ्यू बढ़ा दिया गया। उसके बाद बुधवार और बाद में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग जरूरी सामानों की खरीदारी नहीं कर सके। शुरूआत में व्यापारियों ने कुछ दिनों तक दुकानें बंद रखी, लेकिन मांगलिक सीजन होने से दुकानदारी प्रभावित होते देख बृहस्पतिवार को गोपीगंज, ज्ञानपुर सहित अन्य बाजारों में राशन, कपड़ा आदि की कुछ दुकानें खोल दी गईं। जिस पर बड़ी संख्या में आए ग्राहक कोविड के नियमों का पालन करते नहीं दिखे।
खबर मिलने पर ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां कोतवाली और जंगीगंज चौकी पुलिस दुकानों को सख्ती से बंद कराया। पुलिस ने इस दौरान 12 से अधिक व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का सभी को पालन करना जरूरी है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसे प्रभावी बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।