फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona curfew: Negligence continues, protocol breaking

कोरोना कर्फ्यू: लापरवाही जारी, टूट रहा प्रोटोकाल

Mon, 24 May 2021 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew: Negligence continues, protocol breaking
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रभारी कोरोना कर्फ्यू को लेकर जिले में लापरवाही थम नहीं रहा है। प्रशासन की ओर से जारी प्रोटोकाल का कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। बाजारों में सुबह-शाम उमड़ रही भीड़ संक्रमण को बढ़ावा दे रही है। दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन न होने के साथ ही अधिकतर लोग बिना मास्क के आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर को शांत करने के लिए प्रदेश सरकार ने 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी किया है। इस दौरान मेडिकल, दूध, सब्जी और किराना की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन जिले में सभी दुकानें धड्ल्ले से खोली जा रही हैं। डीएम के सख्त निर्देश के बाद भी पुलिस शांत बैठी हुई है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, चौरी, जंगीगंज सहित अन्य छोटे बाजारों में सुबह-शाम एक जैसी ही स्थिति दिख रही है। सोमवार को भी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। किराना की दुकानों संग कपड़ा, बर्तन आदि की दुकान पर ग्राहक पहुंचे। शादी विवाह का सीजन होने से व्यापारी दुकान खोलकर व्यापार कर रहे हैं। घातक संक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से भले ही तमाम गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन आम जन अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन करना भूल जा रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed