फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona curfew: Merchants opening shop breaking rules

कोरोना कर्फ्यू: नियमों को तोड़ दुकान खोल रहे व्यापारी

Thu, 20 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew: Merchants opening shop breaking rules
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का पालन जिले में पुलिस और प्रशासन नहीं करा पा रही है। बृहस्पतिवार को भी तय समय के बाद भी कई दुकानें खुली रहीं। खमरिया में पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू को लागू किया है। शुरूआती दौर में नियमों का पालन हुआ, लेकिन जैसे-जैसे कर्फ्यू का समय बढ़ता गया व्यापारी भी नियमों को तोड़ते गए। किराना समेत कुछ जरूरी दुकानों को सुबह आठ से 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, जंगीगंज, सुरियावां समेत अन्य बाजारों में सभी दुकानें खोली जा रही है। प्रशासन से मिले तीन घंटे के बाद भी व्यापारी दुकानें खोलकर सामान बेच रहे हैं। कुछ व्यापारी तो शटर के नीचे से सामान दे रहे हैं। पुलिस जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। घोसिया संवाददाता के अनुसार, खमरिया नगर में बुधवार की देर रात कपड़ा के थोक व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार राय ने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान दो बार दुकानदार को चेतावनी दिया लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। कोरोना गाइडलाइन को तोड़नके आरोप में व्यापारी कृष्ण कुमार केसरवानी, देवेश केसरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं ज्ञानपुर, भदोही पुलिस उदासीन बनी हुई है। दोनो नगरों में भी बेधड़क सभी दुकानें तय समय के खिलाफ खोली जा रही है लेकिन न तो पुलिस समझा रही है न कार्रवाई कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed