फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona crisis: 96 corona warriors got jobs

कोरोना संकट: 96 कोरोना योद्धाओं को मिली नौकरी

Fri, 21 Jan 2022 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Corona crisis: 96 corona warriors got jobs
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। पहली और दूसरी लहर में जान जोखिम में डालकर नौकरी करने वाले 96 कोरोना योद्धाओं की सेवा को स्वास्थ्य विभाग ने विस्तार कर दिया है। करीब छह महीने बाद नौकरी पर वापस बुलाए जाने से संविदा स्वास्थ्यकर्मी खुश हैं। पहली और दूसरी लहर में तेजी से मिले संक्रमितों के कारण भदोही के एक्सपो मार्ट, सीएचसी भदोही और महाराजा बलवंत सिंह को कोविड अस्पताल बनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण अगस्त 2020 में शासन के निर्देश पर 99 स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, एक्सरे विशेषज्ञ, कंप्यूटर ऑपरेटर, वार्ड ब्वाय और स्वीपर की नियुक्ति की गई थी। 2021 में दूसरी लहर में भी कोरोना योद्धाओं ने विभागीय कामकाज को बेहतर ढंग से देखा। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद अगस्त में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा समाप्त की नोटिस भेज दिया गया। इसके बाद अंतत: 96 कोरोना वारियर्स की सेवा समाप्त कर दी गई। अब जनवरी 2022 में संक्रमित बढ़े तो विभाग को उनकी याद आई और 18 जनवरी से उनके सेवा का विस्तार कर दुबारा बुला लिया गया, हालांकि इस दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी दूसरे क्षेत्रों में काम करने लगे हैं। जिससे अभी 40 से 50 स्वास्थ्यकर्मी ही विभाग को मिल सके हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही सभी स्वास्थ्यकर्मी आ आएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्व में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया है। अभी सभी नहीं आए हैं। जो स्वास्थ्यकर्मी आए हैं उन्हें वैक्सीनेशन की ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed