{"_id":"609199428ebc3e246a000b8a","slug":"corona-confection-took-three-lives-25-newly-infected-bhadohi-news-vns588017957","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकमण ने ली तीन जिंदगी, 25 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकमण ने ली तीन जिंदगी, 25 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमने लगी है, हालांकि संक्रमितों के मौत का सिलसिला नहीं रूक रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दस दिन में लगभग 50 लोगों की जान कोरोना संक्रमण ने ली है। मंगलवार को 25 नए संक्रमित मिले, हालांकि 203 मरीज स्वस्थ हुए। इससे ऐक्टिव केस संख्या 1025 हो गई।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ अब धीरे-धीरे निचे गिर रहा है। लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव जिंदगी की जंग हार गए। दस दिनों में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में अभी भी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे है जिससे कोरोना संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रहा है।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में 25 नए संक्रमित मरीज मिले है अब कुल संक्रमितों की संख्या 5970 हो गई है। जबकि 203 कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हुए। अब तक 4862 लोगों को स्वस्थ्य होने से ऐक्टिव केस की संख्या मात्र 1025 रह गई है। नए मिले संक्रमितों में ज्ञानपुर में एक, गोपीगंज में एक, गोसाई में एक भदोही में तीन, लिप्पन चौराह एक, भवानी पुर में एक नारायण कॉलोनी में एक दानूपुर में एक नेतानगर में एक जयरामपुर में एक टाइउन एरिया नई बाजार में एक समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है। कोरोना का संक्रमण जिले में मार्च महीने के दूसरे पखवारे से बड़ी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंबई, गुजरात, दिल्ली से प्रवासी बड़ी संख्या में अपने घर लौटे। अब भी त्रियस्तरीय पंचायात चुनाव की जीत का जश्न मनाने प्रवासी आ रहे है। माना जा रहा है कि प्रवासियों से यहां संक्रमण का फैलावा तेजी से हुआ। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मॉस्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत एहतियातन बरतने की जरूरत है। सावधानी से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन से ही इसकी रोकथाम हो सकती है।