फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona can be conquered by social distancing: DM

सोशल डिस्टेंसिंग से मिल सकती है कोरोना पर विजय: डीएम

Fri, 08 May 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Corona can be conquered by social distancing: DM
भदोही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह शुक्रवार को लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए कस्बे का भ्रमण किया। अजीमुल्लाह चौराहे पर कोतवाली पुलिस से नगर का हाल जानने के बाद बाहर से आ रहे मजदूरों का स्क्रीनिंग पर जोर दिया। कहा कि एक भी व्यक्ति छूटने न पाए। प्रशासनिक अधिकारियों को भदोही नेशनल इंटर कालेज शेल्टर होम से 288 श्रमिकों को बिहार रवाना किए जाने की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अजीमुल्लाह चौराहे पर डीएम ने लॉकडाउन में मिले छूट के बाद सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया। कहा कोरोना से बचाव की कुंजी सोशल डिस्टेंसिंग पर टिकी है। यह बात हर नागरिक को समझानी होगी। डीएम ने दूसरे जनपदों से आने वाले श्रमिकों और कामगारों के बारे में भी चर्चा की। कहा संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आने तक शेल्टर होम्स में रखा जाए। उनके भोजन आदि की व्यवस्था चाक चौबंद रखा जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने उन्हें बताया कि बृहस्पतिवार को तहसील में रह रहे 121 श्रमिकों के साथ साथ नेशनल कॉलेज में टिकाए गए 288 अन्य श्रमिकों को राजकीय बसों से उनके घरों को रवाना कर दिया गया। सभी को रास्ते के लिए राशन का पैकेट भी दिया गया। बिहार के 85 श्रमिकों को शनिवार को रवाना किया जाएगा। ऐसे सभी लोगों को प्रमाण पत्र देकर रवाना किया गया। बाकी को 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed