फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   corona

पांच र्बैंककर्मियों समेत 33 मिले कोराना संक्रमित

Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona
गोपीगंज में महिला की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही। मंगलवार को पांच बैंककर्मियों समेत 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 1240 पहुंच गई। सुरियावां के पट्टी बेजांव गांव में एक साथ 12 संक्रमित मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने संबधित बस्ती को सील करने की मांग की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भले ही तमाम प्रयास हो रहे हों, लेकिन उसका असर कहीं नहीं दिख रहा। मॉस्क लगाने से लेकर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। जिससे दिन ब दिन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैै। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को आई रिपोर्ट में पांच बैंककर्मी समेत 33 पॉजिटिव मिले। इसमें सुरियावां के हरीपट्टी में अधेड़ महिला, विष्णुपुर में युवक, रईपुर में युवक, महजूदा में युवक, भदोही के अयोध्यापुरी कॉलोनी में अधेड़, महुआपुर, लांगनवारी और बहुता चकडाही में एक-एक युवक, एसबीआई घोसिया में पांच बैंककर्मी, हरिनारायणपुर में युवक, नई बाजार में युवक, पिलखनी में दो महिला समेत चार जबकि सुरियावां के पट्टीबेजांव में वृद्ध, अधेड़ समेत 12 संक्रमित मिले। गांव में एक साथ दर्जन भर पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। अब तक मिले 1240 संक्रमितों में एक हजार से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 208 है, जबकि 18 की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेशन में भेजा जा रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed