फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona: 400 teams will monitor from house to house

कोरोना: घर-घर जाकर निगरानी करेंगी 400 टीमें

Fri, 26 Jun 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Corona: 400 teams will monitor from house to house
ज्ञानपुर। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से दो-दो हाथ करने के लिए जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिले के 60 कंटेनमेंट जोन के लिए चार सौ निगरानी टीमों का गठन किया जाएगा, जो घर-घर जाकर कोविड-19 के संक्रमण की निगरानी करेगी। इसके लिए शुक्रवार को कोरोना के नोडल अधिकारी एडीएम की अध्यक्षता में एसडीएम और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस कोविड-19 की चेन तोड़ने की चुनौती बढ़ती ही जा रही है। भदोही जिले में 124 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर वायरस संक्रमण की निगरानी करने की योजना तैयार की है। इसके लिए जिले के 60 कंटेनमेंट जोन में काम करने के लिए चार सौ टीमें लगाई जाएंगी, जो घर-घर जाकर संक्रमण की निगरानी करेंगी। इसमें संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने से लेकर वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने तक के कार्य शामिल रहेंगे। एसडीएम और सेक्टर मजिस्ट्रेट अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे। कोरोना के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योजना तैयार की जा रही है। टीम गठित कर उन्हें घर-घर भेजा जाएगा। इससे संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक 90 हॉटस्पॉट, सांसत में हजारों की जान
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद के साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन लागू होने से लेकर अब तक भदोही जिले में कुल 90 हॉटस्पॉट बनाए जा चुके हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोगों के दिन दहशत में गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वह इन क्षेत्रों के रहवासियों की सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाए, मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed