फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona: 157 active patients, 121 in home isolation

कोरोना: 157 एक्टिव मरीज, 121 होम आइसोलेशन में

Fri, 21 Aug 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Corona: 157 active patients, 121 in home isolation
ज्ञानपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भदोही जिले में अब भी 157 मरीज एक्टिव स्थिति में हैं। इनमें से 121 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। खास बात यह है कि ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने का चलन बढ़ने लगा है। यही वजह है कि भदोही नगर स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट को 900 बेड का कोविड-19 अस्पताल तो बना दिया गया, लेकिन उसमें महज सात मरीजों को रखा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मरीजों के बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को 11 कोरोना मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 327 हो गई। 24 घंटे में सात कंटेनमेंट जोन बढ़ गए। हालांकि 250 कंटेनमेंट जोन को ग्रीन जोन में तब्दील किया जा चुका है। 77 जोन अब भी एक्टिव स्थिति में हैं। गौरतलब है कि अब तक जिले में कुल 25124 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 24223 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें 914 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 18 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 431 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। जबकि 1515 जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिलीं। 901 जांच रिपोर्ट अब भी जांच के लिए लंबित हैं, जिनका इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed