{"_id":"696946d4572015288504bdc2","slug":"contract-workers-went-on-strike-for-the-reinstatement-of-the-dismissed-employees-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-137661-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: निकाले गए कर्मियों की बहाली के लिए संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: निकाले गए कर्मियों की बहाली के लिए संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
लालानगर पावर हाउस पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
लालानगर। संविदा विद्युतकर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लालानगर पावर हाउस पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एसडीओ को हटाने और निकाले गए संविदा कर्मियों को वापस बहाल करने की मांग की। उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। संविदाकर्मियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। बिना उचित कारण बताए कर्मियों को काम से हटा दिया गया है। इससे संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश है। स्पष्ट कहा कि जब तक निकाले गए कर्मियों को वापस नहीं लिया जाता और एसडीओ को हटाने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। आरोप लगाया कि एसडीओ कर्मियों को धमकी दे रहे हैं इसका वीडियो भी उन लोगों के पास मौजूद है। इस मौके पर आलोक, अनुराग, राधेश्याम, अनूप, विकास, रामदास, राजन, मुलायम, देवी प्रसाद आदि रहे।
काम में लापरवाही पर की गई कार्रवाई : एसडीओ
अधिशाषी अभियंता ने लालानगर उपकेंद्र पर संविदाकर्मियों के साथ बैठक की। इसमें कुछ स्टॉफ वर्तमान में निगम की ओर से चल रहे बिजली बिल राहत योजना के काम लापरवाही बरत रहे थे। इस पर अधिशासी अभियंता ने नाराजगी जताई थी। लालानगर के जेई को नोटिस जारी किया था। संविदाकर्मियों की ओर से जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वे बेबुनियाद हैं। कुछ स्टाफ काम न करके माहौल खराब कर रहे हैं। विभाग में निविदा स्टॉफ रखने के लिए ग्रिड पावर कार्यदायी संस्था है। स्टॉफ को रखने और निकालने के लिए एसडीओ के पास अधिकार नहीं होता है। - धीरज मिश्रा एसडीओ बिजली निगम