फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Contaminated water continues to flow into the ancient pond despite an expenditure of 37 lakh

Bhadohi News: 37 लाख खर्च के बाद भी प्राचीन तालाब में गिर रहा दूषित पानी

Sun, 28 Jun 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water continues to flow into the ancient pond despite an expenditure of 37 lakh
सुरियावां के निमकौड़िया तालाब में जा रहा गंदा पानी। संवाद - फोटो : Samvad
सुरियावां। नगर के प्राचीन निमकौड़िया तालाब में गिर रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण में करीब 37 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी सैकड़ों लोगों के घरों का पानी तालाब में गिर रहा है। इससे प्राचीन तालाब का अस्तित्व तो खतरे में है ही लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। वहीं पानी भी दूषित हो रहा है। सुरियावां नगर पंचायत की आबादी करीब 27 हजार के आसपास है। नगर में कुल 13 वार्ड है। नगर के प्राचीन निमकौड़िया तालाब में काफी समय से नगर के तीन वार्ड नेहरू नगर, स्टेशन सड़क नयागंज और मलेपुर वार्ड के आंशिक भाग के नाले का पानी गिर रहा है। जिसको लेकर कई बार लोगों ने आक्रोश भी जताया। लोगों के अनुसार निमकौड़िया तालाब केवल जलाशय नहीं, बल्कि लोगों की आस्था का केंद्र भी है।
विज्ञापन

तालाब परिसर में प्राचीन हनुमान मंदिर और शिव मंदिर स्थित हैं। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी तालाब में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व दर्जनों महिलाओं ने तालाब में गंदा पानी जाने के विरोध में प्रदर्शन कर नगर पंचायत से स्थायी समाधान की मांग की थी। नगर पंचायत की ओर से लगभग 22 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और 13 लाख की लागत से करीब 230 मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया गया। दोनों काम में 37 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी समस्या जस की तस है। अधूरी योजना के कारण सैकड़ों घरों और दुकानों का गंदा पानी सीधे तालाब में गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed