फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Consumer gets 60 thousand rupees in exchange of mobile

Bhadohi News: जेल में बंद प्रधानाचार्य की हत्या के आरोपी के बिस्तर से बरामद हुए मोबाइल और दो सिमकार्ड

Wed, 04 Dec 2024 12:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Consumer gets 60 thousand rupees in exchange of mobile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर (भदोही)। जिला कारागार में प्रधानाचार्य हत्याकांड मामले में बंद बंदी मोहम्मद कलीम के बिस्तर से तलाशी के दौरान जेल प्रशासन ने मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद किया है।
बरामदगी के बाद जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने ज्ञानपुर कोतवाली में बंदी कलीम के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 42 में मामला दर्ज कराया है।
कलीम पर प्रधानाचार्य हत्याकांड में शूटर उपलब्ध कराने का आरोप है। इसकी गिरफ्तारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के साथ हुई थी।
जेलर सूबेदार यादव सहित अन्य जेलकर्मियों ने बैरक की चेकिंग के दौरान बैरक संख्या दो से बंदी कलीम के बिस्तर से मोबाइल और सिमकार्ड बरामद किया।
बड़ा सवाल है कि यह मोबाइल बंदी के पास कैसे पहुंचा। मोहम्मद कलीम को बीते माह हुए नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक योगेंद्र सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान बंदी के पास से मोबाइल और दो सिम बरामद किए गए हैं। जेल अधीक्षक की तहरीर पर सोमवार को ज्ञानपुर कोतवाली में लगभग एक बजे मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बंदी गंभीर मामले में शामिल था, इसलिए इनसे मिलने आने वाले लोगों को एलआईयू की निगरानी में मिलाया जाता है। तलाशी के दौरान मोबाइल और सिमकार्ड मिलने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
बैरक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी लापरवाही पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed