फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of the drain started under MGNREGA after two decades

दो दशक बाद मनरेगा के तहत शुरु हुआ नाला का निर्माण

Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Construction of the drain started under MGNREGA after two decades
वहिदानगर। डीघ विकास खंड के दरवांसी गांव में विवादित जमीन पर दो दशक बाद मनरेगा के तहत नाला खोदाई का कार्य मंगलवार से शुरू करा दिया गया। जंगीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग के किनारे अतिक्रमण के चलते पुराने बाहा को पाट देने से बरसात समेत घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का मामला काफी दिनों से विवादित चला आ रहा है। पूर्व में ग्रामसभा का नेतृत्व करने वाले अपने-अपने समर्थकों से बाहा की जमीन पर अवैध ढंग से अतिक्रमण कराकर एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश की। विवादित मामला तहसील से लेकर थाना-चौकी तक छाया रहा। बाहा के बंद हो जाने के कारण कई महीनों से पाल और मुस्लिम बस्ती में जलजमाव, गंदगी के कारण मार्ग की पहचान तक गायब है और लोग दूसरे रास्ते का सहारा लेकर अपने-अपने गतंव्य तक पहुंच रहे हैं। प्रधान योगेंद्र सिंह बाबा ने बताया कि ब्लाक प्रशासन की सहमति से मनरेगा अंतर्गत पक्का नाला बनवाने के लिए खोदाई शुरु कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed