फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of Bhadohi-Jaunpur road incomplete, people are getting upset

भदोही-जौनपुर मार्ग का निर्माण अधूरा, लोग हो रहे परेशान

Thu, 09 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of Bhadohi-Jaunpur road incomplete, people are getting upset
भदोही और जौनपुर जिले को जोड़ने वाले बदहाल चौरी-सुरेरी मार्ग की मरम्मत का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से राहगीरों के सामने समस्या पैदा हो गई है। एक दशक बाद शुरू हुआ मरम्मत का कार्य एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़ा है। गड्ढों में तब्दील सड़क के कारण राहगीरों को लंबी दूरी का रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

चौरी बाजार के चकिया तिराहा से निकलने वाली सड़क जौनपुर जिले के सुरेरी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। मार्ग पर बड़ी संख्या में बस सहित तमाम वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन एक दशक से सड़क गड्ढों में तब्दील है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी ने समस्या और बढ़ा दी है। सड़क मरम्मत के लिए कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद भी ग्रामीणों को राहत नही मिल पाई। सड़क के हालात जस के तस बने रहे। दानूपट्टी में घरों के बह रहे गंदे पानी से आवागमन भी पूरी तरह ठप हो गया। एक वर्ष पूर्व जिला पंचायत निधि से मरम्मत कार्य भी शुरू कराया गया, लेकिन कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है गांधी घाट पुल से लगभग तीन किलोमीटर दूरी तक इस सड़क पर सबसे अधिक समस्या चकिया तिराहा से दानूपट्टी तक है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नही हो पाई। 700 मीटर अधूरे पड़े मार्ग को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन प्रशासन तक स्थानीय लोगों ने ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

चौरी के नीरज सिंह ने कहा कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चे ज्यादा परेशानी उठाते हैं। इसलिए शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। सरफराज अंसारी ने कहा कि एक दशक बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने समझा कि एक बड़ी समस्या से अब छुटकारा मिलेगा, लेकिन एक वर्ष से कार्य रुका है और जिम्मेदार खामोश हैं। शेखर ने कहा कि दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षा के कारण बदहाली की हालत में है। महेंद्र यादव ने कहा कि सरकार केवल गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और है। सड़क की समस्या पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed