फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Conscious voters are the builders of the nation - District Magistrate

जागरूक मतदाता ही राष्ट्र के निर्माता- जिलाधिकारी

Tue, 02 Nov 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Conscious voters are the builders of the nation - District Magistrate
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाता पंजीकरण का सोमवार को डीएम आर्यका अखौरी ने शुभारंभ किया। स्वस्थ मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं। आप सभी को निर्वाचन प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, इसके लिए सबसे पहले मतदाता बनना अति आवश्यक है। जिनकी उम्र एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो जाए वह फार्म 6 भरकर बीएलओ के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में अंकित करवा लें। एपिक कार्ड एक डाक्युमेंट्स के रूप में जीवन भर काम देगा। जेंडर रेशियो को बढ़ाने के लिए महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया। छात्र छात्राओं से यह भी कहा गया की आप सभी अपने परिवार व पास पड़ोस में रहने वाले सभी 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनवाएं। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां सभी को मत देने का अधिकार है। स्वीप कार्यक्रम के तहत सात, 13, 21, 27 नवंबर को विशेष तिथियों पर लगने वाले शिविर में पहुंचकर नाम बढ़वाने के लिए कहा।
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मतदाता हेल्प डेस्क के प्रभारी मो.आकिफ तौफीक ने छात्राओं को मतदाता बनने और मतदान की प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार और जागरूक मतदाता ही राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। एसडीएम चंद्रशेखर और तहसीलदार तनुजा निगम ने छात्राओं से मतदाता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। इस मौके पर बीडीओ अभय सिंह, आराधना आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed