{"_id":"683f413eb9da0131ea0f283f","slug":"connection-will-be-given-to-nearby-houses-poles-will-be-installed-soon-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-127000-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नजदीकी घरों में देंगे कनेक्शन, जल्द लगेंगे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नजदीकी घरों में देंगे कनेक्शन, जल्द लगेंगे खंभे
विज्ञापन
भदोही। वार्ड नंबर तीन मामदेवपुर की सरोज बस्ती में 23 सालों से 70 घरों में बिजली न मिलने के मामले का डीएम शैलेश कुमार ने संज्ञान लिया है। मामले में उन्होंने एक्सईएन को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं तत्काल समस्या का समाधान करने के आदेश दिए हैं।
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए बिजली निगम के कर्मचारी बस्ती में पहुंचे। वहां लगे 25 केवी के ट्रांसफार्मर से नजदीकी घरों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज कर दी। वहीं अन्य घरों के लिए जल्द ही पोल लगाने का दावा किया है।
मामदेवपुर की सरोज बस्ती में वर्ष 2002 में आंधी आने से 12 पोल धरासाई हो गए थे। इसके बाद कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। 23 सालों से अब तक बस्ती के लगभग 70 घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है। इससे यहां के रहवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘’23 साल से अंधेरे में है 70 परिवार, बिजली निगम नहीं लगा सका खंभे’’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। बिजली निगम के जेई प्रमोद चौहान बस्ती में पहुंचकर जानकारी ली। अधिशासी अभियंता आरबी शर्मा के निर्देश पर वे बस्ती में पहुंचे।
विज्ञापन
एक्सईएन आरबी शर्मा ने बताया कि बस्ती में नगरीय निकाय योजना के तहत विद्युत आपूर्ति के लिए व्यवस्था कराई जाएगी। जो घर ट्रांसफार्मर के नजदीक हैं, उन्हें जल्द कनेक्शन दे दिया जाएगा। बाकी के लिए ढांचा खड़ा होने तक इंतजार करना होगा। बताया कि बस्ती में 6 पोल की एलटी लाइन की समस्या है।
इसके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर निकाय के माध्यम से वहां पर एलटी लाइन बनाने का कार्य, कार्ययोजना में लिया गया है। जिसके टेंडर प्रक्रियाधीन है। निविदा कार्य पूरा होते ही कार्य को सम्पन्न करा दिया जाएगा।