फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen demonstrated against price rise

मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against price rise
ज्ञानपुर नगर के गांधी पार्क में ट्रैक्टर को धक्का मारकर पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वृद्धि का विर? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डीजल-पेट्रोल में बार-बार हो रहे मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बढ़े मूल्य को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सीओ कालू सिंह ने दलबल के साथ पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन झेल रही आम जनता बढ़ते मूल्यों के कारण महंगाई से अब तंग आ चुकी है। देशव्यापी कोरोना संक्रमण के चलते बेपटरी हो चुकी आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भाजपा सरकार कोई ऐसा कदम न उठाकर गरीब, मजदूर, असहाय, निराश्रित परिवारों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। जबकि कच्चे तेल में आई भारी गिरावट के बावजूद आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों को सौंपा। इस मौके पर माबूद खान, जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, राकेश मौर्या, संतोष सिंह बघेल, शशांक तिवारी, सिद्धार्थ मिश्रा, राजेश्वर दुबे, संजीव दुबे, उपेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed