फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress took out padyatra in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Tue, 05 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress took out padyatra in protest against inflation
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पदयात्रा निकालकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकारों पर महंगाई पर नियंत्रण पाने में असफल होने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि महंगाई पर अविलंब नियंत्रण नहीं किया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता रिक्शा, ठेला आदि पर ईंधन गैस सिलिंडर व बाइक रखकर चल रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे अन्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ रही हैं। महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है। प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टर भी माल भाड़ा बढ़ाने की बात कहने लगे हैं। बाजारों में हर जरूरी सामान महंगी कीमत पर मिल रहा है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर पूंजीपतियों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इस मौके पर संजू कन्नौजिया, शकीला बेगम, वसीम अंसारी, करमचंद बिंद, सुरेशचंद्र मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, सुरेश प्रकाश तिवारी, लक्ष्मीशंकर चौबे, सुरेश गौतम, सूफियान अहमद, श्रीधर मिश्र, त्रिलोकी बिंद, अवधेश पाठक, पिंटू पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed