{"_id":"570ea8f94f1c1bd1644a6b9c","slug":"congress-took-a-walking-tour-of-the-city-public-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में कांग्रेस ने निकाला जनजागरूकता पदयात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में कांग्रेस ने निकाला जनजागरूकता पदयात्रा
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में चल रही जन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नगर में जिला कमेटी की ओर से पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र के नेतृत्व में निकाली गई पद यात्रा नगर में भ्रमण करने के बाद वापस कैंप कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। जनजागरूकता यात्रा पड़ाव जीटीरोड से निकलने के बाद बड़ी चौराहा, सदर मुहाल, खड़हट्टी मोहाल पहुंची।
कांग्रेसियों ने यूपीए सरकार में बनाई गई जनहित में खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा समेत तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों सरकारें यूपीए की जनहित वाली योजनाओं को लागू न करके आम जनता की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दोनों सरकारे इन कानूनों को लागू न करके जनता का शोषण कर रही है। कानूनों के लागू होने से भाजपा, बसपा और सपा की जातिवाद, सांप्रदाय वाद की राजनीति खत्म हो गई। बताया कि विधवा, विकलांग पेंशन, इंदिरा आवास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मीड-डे-मील इत्यादि का हुया। यात्रा में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे इस मौके पर प्रभारी दुर्गा प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय, लवकुश नारायण मिश्र, राकेश, प्रमोद, दीना नाथ दुबे, संजय दुबे, जगदीश पासी, मकसूद आलम, इकबाल, गुलजारी, सिद्धार्थ मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय, सुरेश गौतम वसीम अंसारी, नूरआलम, अवधेश पाल, निजाम अनुपम, समद अंसारी आदि रहे।