फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress's demonstration regarding the purchase of oxygen cylinders

ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 02 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Congress's demonstration regarding the purchase of oxygen cylinders
जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम आर्यका अखौरी के नाम संबोधित ज्ञापन एएसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव को देकर आक्सीजन घोटाले में शामिल कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष माबूद खानने आरोप लगाया है कि एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण में गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार परिवार मौत के मुंह में समा रहे है। परदेश से लौटकर रोजी-रोजगार के लिए परेशान हैं तो विभागवार अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर आक्सीजन, दवा, आक्सीमीटर, थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, ब्लीचिंग, चूना, सैनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट के नाम पर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। शासन के पोर्टल पर 10 लीटर के भरे आक्सीजन सिलिंडर का दाम 19500 तय किया गया है और जिला वार विभाग 54000 में सौदा कर अपनी हकीकत सामने ला दिया। प्रवक्ता सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि जागरुकता न होने का फायदा अधिकारी-कर्मचारी आपदा काल में उठाने से नहीं चूक रहे हैं। गत वर्ष की महामारी करोड़ों रुपये का कोई रिकार्ड विभागों के पास है न इस वर्ष का। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोविड दुर्व्यवस्था हावी है। सरकारी-निजी अस्पतालों की हालत यह है कि गरीब तबके का परिवार इलाज नहीं करा सकता। कहा कि कम्युनिटी किचन प्रतिदिन चल रहा है जिसका कोई लाभ आम परिवारों को नहीं है। किराये के मकानों पर चलने अवैध अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ट्रामा सेंटर का दर्जा दिया जा रहा है, अन्य जिलों में आक्सीजन सिलिंडर का दाम 10 से 12 हजार था लेकिन इस जिले के अधिकारी-कर्मचारी महंगे दर पर क्रय किया बावजूद इसके कमी पड़ गई और दर्जनों परिवारों की मौत हो गई। ड्रग इंस्पेक्टर तीन जिलों का प्रभार लेकर मानक के खिलाफ मेडिकल स्टोर का संचालन कराने से नकली, एक्सपाइरी दवाओं को भी ऊंचे दामों पर बेचवाया जाना मिलीभगत को बढ़ावा दे रहा है। महामारी में मिले बजट का ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए, आक्सीजन घोटाले में शामिल संविदा और स्थाई कर्मचारियों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराते हुए बर्खास्त किया जाए, कोनिया क्षेत्र में सुविधाओं से युक्त कोविड अस्पताल की स्थापना कराई जाए, माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले आक्सीजन रैक का आवंटन जिले में मांग के स्वरुप दिलाया जाए, तीन स्थानों पर लगने वाले आक्सीजन प्लांट को अविलंब पूरा कराया जाए। कहा कि यदि सरकार मांगों को लेकर अनदेखी करती है तो पार्टीजन आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होंगे ही कालाबाजारी और भ्रष्टाचार की हकीकत खोलकर जन-जन तक पहुंचाने में देर नहीं करेंगे। इस मौके पर संतोष सिंह बघेल, परवेज हाशमी समेत कार्यकर्ता गाइड लाइन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed