{"_id":"5706c7974f1c1b2728c8145c","slug":"congress-members-did-ajiteshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जनों ने किया एजिटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जनों ने किया एजिटेशन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक में व्याप्त बिजली की दुर्व्यवस्था पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों का गुस्सा फूटा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पुरानी कलेक्ट्री स्थित विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। विद्युत समस्या दूर न करने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश पासी ने कहा कि गेहूं की कटाई और मड़ाई के समय में बिजली आपूर्ति की समस्या विकट हो गई है। जबकि ऐसे समय में 24 घंटे बिजली की जरूरत होती है। इसलिए शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक आपूर्ति का रोस्टर बनाया जाना चाहिए। कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली बिलों में तमाम त्रुटियां हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। इसके अलावा दुर्घटना के सबब बने जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर बिना देर किए बनवाए जाएं। सुरेश उपाध्याय ने बताया कि गर्मी के समय में रात्रि में की जा रही विद्युत कटौती से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले तीन दशक से प्रदेश में सपा, बसपा और भाजपा ने शासन किया, लेकिन उन्होंने एक भी बिजली घर की स्थापना नहीं कराई। धरना प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष जान मोहम्मद, अनुपम आनंद उपाध्याय, रामधनी पांडेय, रामगोपाल पासी, पिंटू रावत, निजामुद्दीन, चांदबाबू समेत अन्य लोग शामिल रहे।