{"_id":"6716d84523032ae02b0b5474","slug":"composite-school-misirpur-won-in-kabaddi-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-118077-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर ने बाजी मारी
विज्ञापन
भदोही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनौटी में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बीसापुर के 17 विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने किया।
एबीएसओ ने कहा कि बच्चों में खेलकूद से अनेक योग्यताओं का विकास हो पाता है। इसलिए पढ़ाई के साथ अब सरकार बच्चों के खेलकूद पर भी ध्यान दे रही है। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर की टीम कबड्डी प्रतियोगिता जीती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनौटी के बालकों ने बालिका खो-खो प्रतियोगिता में बाजी मारी। बालकों के सौ मीटर दौड़ में सोनू गौतम प्रथम रहे जबकि बालिका वर्ग में खुशबू पाल प्रथम रही।
ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक शिवाकांत यादव ने बताया कि विकासखंड भदोही में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रहा है। 23 तारीख को न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का समापन होगा। इसके बाद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। जिसमें न्याय पंचायत स्तर के सभी विजेता टीमें व बालक प्रतिभाग कर सकेंगे। आदर्श कुमार यादव, राजमणि, संतोष, मोतीलाल, विकास, कैलाशनाथ सिंह निर्णायक रहे। मौके पर प्रमोद यादव, संजय यादव, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम बहादुर आदि मौजूद रहे।