फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Completed the preparation for the examination till the eighth

आठवीं तक की परीक्षा की तैयारी पूरी

Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Completed the preparation for the examination till the eighth
पहली से आठवीं तक की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। इसको लेकर ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सोमवार को सरगर्मी बनी रही। खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में प्रधानाध्यापकों को प्रश्नपत्र दिए गए।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वर्ष 2020 और 2021 में पहली से आठवीं तक की परीक्षा नहीं हो सकी थी। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रमोट कर अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। कोरोना की तीन लहर खत्म होने के बाद परिषद ने आठवीं तक की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। करीब एक सप्ताह से चल रही तैयारी सोमवार को पूर्ण हो गई। पहली से आठवीं तक की कक्षा में एक लाख 83 हजार पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों का वितरण न्याय पंचायत स्तर पर किया गया। जहां से प्रधानाध्यापक स्कूलों में प्रश्नपत्र लेकर जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 22 मार्च को हिंदी विषय के साथ परीक्षा की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि पहली कक्षा के सभी विषयों की परीक्षा मौखिक होगी। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed