{"_id":"6afdfbf1c020de09a60aab97","slug":"complete-wheat-sowing-by-the-30th-do-not-burn-stubble-dr-rampravesh-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-151576-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 तक करें गेहूं की बोआई, पराली न जलाएं : डाॅ.रामप्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 तक करें गेहूं की बोआई, पराली न जलाएं : डाॅ.रामप्रवेश
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी बालगोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
इसमें खाद, बीज की उपलब्धता, नहरों के संचालन संग कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। किसानों से देसी खाद के अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश ने किसानों से कहा कि पराली न जलाएं, बल्कि धान काटने के बाद पराली को खेत में जोतकर सड़ा दें, जिससे मृदा का जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ सके और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके।
पराली गोशाला में दान करें और निशुल्क गोबर की खाद प्राप्त कर सकते हैं। किसान 30 नवंबर तक अपने गेहूं की बोआई अवश्य कर लें। रासायनिक उर्वरक का कम से कम प्रयोग करें। एआर सहकारिता राम प्रकाश ने बताया कि जिले में यूरिया, डीएपी की रैक आ गई है।
यदि कोई दुकानदार ओवर रेटिंग या टैगिंग का कार्य करता तो तत्काल सूचना दें। डीघ में किसानों की सहूलियत के लिए पांच नई समितियों का गठन किया जा रहा है। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि वर्तमान में नहरों के सील्ट की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
दिसंबर में पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी। डिप्टी सीवीओ डॉ. गीता ने बताया कि नंदी योजना में किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। एसडीओ विद्युत एसपी पटेल ने बिल जमा करने का आग्रह किया।
जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि धान खरीद के लिए 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान पंजीकरण कराकर धान बेच सकते हैं। किसान श्यामधर सिंह, राम अकबाल तिवारी, सुनील कुमार मौर्य ने विद्युत, लघु सिंचाई आदि विभाग से संबंधित समस्याएं गिनाई।
सीडीओ ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं निस्तारित की जाएगी। उन्होंने स्व-गणना और मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की अपील किया। किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए कहा।