फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complete pending projects by 30th: DM

लंबित परियोजनाओं को 30 तक करें पूरा : डीएम

Fri, 13 Sep 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Complete pending projects by 30th: DM
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। काम की प्रगति ठीक न होने पर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लंबित परियोजनाओं को 30 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अभियंता और ठेकेदारों को सचेत किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण कराएं। गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता न करें। कुछ निर्माण कार्यों के दौरान रास्ता आदि न होने की शिकायत पर कहा कि निर्माण कार्यों का स्टीमेट बनाते समय ये सब देखकर ही कार्य स्वीकृति करें।
विज्ञापन

कार्यालय के कैशियर की शिकायत पर नाराजगी जताई। एक्सईएन एसपी पांडेय ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना-2021-22 में 76 कार्य पूर्ण और 2022-23 में 17 कार्य पूरे हो चुके हैं। पूर्वाचल निधि जिलाशं में 2023-24 में पांच कार्य पूर्ण और छह कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद निधि राज्यसभा के 2023-24 के तहत सोनबरसा में 500 मीटर सड़क निर्माण के बाद 100 मीटर की बची सड़क को भी बनवाने के लिए बजट स्वीकृति के लिए पत्र भेजने को कहा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 50 लाख से अधिक लागत के अभोली ब्लॉक के आवासीय, अनावासीय भवनों के निर्माण, औराई के उदयकरनपुर में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण पूरा कराकर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनूराम, डीआईओएस अंशुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed