{"_id":"29cf45ec5ebe8a147cdd91a720477165","slug":"complaints-had-decantation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण का दिया अल्टीमेटम
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें जिलाधिकारी ने सभी अफसरों को तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए एक दिन का अल्टीमेटम दिया।
कहा कि शिकायतों का निस्तारण न करने पर अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। तहसील दिवस में आए 100 प्रार्थना पत्रों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्देश के बाद भी कई विभागों के अधिकारी जनता दर्शन, तहसील दिवस सहित अन्य लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि जो अधिकारी तहसील दिवस सहित अन्य लंबित मामलों का निस्तारण तय समय से नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जमीन संबंधित मामलों का निस्तारण करने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मिलकर काम करने को कहा।
इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, एडीएम हरिलाल यादव, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, सीएमओ डा. डीके सोनकर, डीएसओ संतोष निरंजन, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।