फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Commissioning game in hospital, doctors prescribing medicines on two prescriptions each

Bhadohi News: अस्पताल में कमीशनखोरी का खेल, दो-दो पर्चुयों पर दवा लिख रहे चिकित्सक

Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Commissioning game in hospital, doctors prescribing medicines on two prescriptions each
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में इन दिनों जमकर कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। शासन से लेकर जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी जिम्मेदार चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे हैं। इससे मरीजों के जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हर दिन एक हजार से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा तकरीबन 2500 के आसपास लैब में जांच की जाती है। वहीं 50-60 की संख्या में इमरजेंसी की ओपीडी होती है। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए 18 चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन यहां सबसे बड़ा खेल कमीशनखोरी का चलता है। दूरदराज से दवा लेने पहुंचे मरीजों को कमीशन के चक्कर में बाहर की दवा लिखी जाती है। बीते दिनों जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट रूप से बाहर की दवा न लिखने की हिदायत दी थी। इसके अलावा समय-समय पर जिलाधिकरी की ओर से भी बाहर की दवा न लिखने को लेकर हिदायत दी गई। बीते दिनों तो राज्यमंत्री ने बाहर की दवा लिखने पर चिकित्सक पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया था। फिर भी जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को पड़ताल किया तो अस्पताल में कमीशनखोरी का नया खेल सामने आया। मरीज जब चिकित्सक के पास पहुंचता है तो उसके पास सिर्फ ओपीडी की पर्ची होती है लेकिन ओपीडी से बाहर निकलते ही उसके हाथ में दो पर्चियां होती हैं। बड़ी पर्ची पर अंदर की दवाएं और छोटी सादी पर्ची पर बाहर की दवाएं लिखी होती हैं। बिचौलिए दिन भर दवा की दुकानों और चिकित्सकों के भीड़ चक्कर लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed