{"_id":"644aca87ef63d42505041004","slug":"commissioner-approved-to-move-forward-carpet-city-phase-two-bhadohi-news-c-20-1-176535-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नई कारपेट सिटी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नई कारपेट सिटी योजना
विज्ञापन
जिले में कारपेट सिटी फेज-2 की स्थापना की प्रक्रिया में एक और बाधा पार हो गई है। कारपेट एक्सपो मार्ट के पास मोरवा नदी के पूर्व 32 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले नए कारपेट सिटी का निर्माण भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को कराना है। जिसके लिए किसानों की भूमि की तय दरों को आयुक्त विंध्याचल मंडल ने फाइल को सहमति प्रदान कर दी है। अब बीडा भूमि का मूल्यांकन कर अपने बोर्ड में प्रस्ताव लाकर पास कराकर निर्माण कार्य को शुरू करेगी।
लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बीडा ने नई कारपेट सिटी (फेज टू) बसाने की योजना बनाई थी। इसके अंतर्गत कुल 32 हेक्टेयर भूमि पर योजना को मूर्त रूप देना था। जिसमें 25 हेक्टेयर भूमि किसानों से ली जानी है। बीडा ने किसानों की भूमि भी चिन्हित कर ली गई, लेकिन प्रस्ताव तैयार होने के बाद किसान इसके खिलाफ मुखर हो गए और बीडा से भूमि की कीमतों को लेकर आम राय नहीं बन पा रही थी। भूमि के रेट व मूल्यांकन समिति की बार-बार बैठक की गई, लेकिन अंतिम रेट तय नहीं हो पा रहा था। पिछले दिनों डीएम गौरांग राठी ने सभी पक्षों के साथ बैठक कर भूमि के रेट निर्धारित कर सहमति के लिए आयुक्त को भेज दी थी। डीएम ने बृहस्पतिवार को बताया कि आयुक्त कार्यालय से फाइल पर सहमति के हस्ताक्षर हो गए हैं। अब इसमें मुख्य भूमिका बीडा की बचती है। इस संबंध में बीडा के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि मैं अभी मेडिकल छुट्टी पर चल रहा हूं। इसलिए फाइल नहीं देखी है। यह जानकारी मिली है कि आयुक्त महोदय ने फाइल पर सहमति के हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब हम उक्त जमीन का मूल्यांकन करेंगे। सभी कोण से आवश्यक छानबीन करने के बाद फाइल को अपने बोर्ड की बैठक में रखेंगे। बोर्ड की सहमति के बाद ही इस पर काम शुरू किया जा सकेगा।