{"_id":"6202808507014a4edb2184bd","slug":"commissioner-and-dig-tested-the-election-preparation-bhadohi-news-vns637564947","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और डीआईजी ने चुनावी तैयारी को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और डीआईजी ने चुनावी तैयारी को परखा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन की तैयारी की बैठक लेते कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र।
- फोटो : BHADOHI
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर चुनावी तैयारियों को परखा। चुनाव को सकुशल एवं पारदर्शी कराने के लिए अपराधियों पर सख्ती करने के साथ ही पाबंदी की कार्रवाई का निर्देश दिया। अफसरों से कहा कि चुनाव में बस की व्यवस्था करें। कोई भी मतदान कार्मिक ट्रक से न भेजा जाए।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने मतदान, मतगणना कार्मिकों संग आब्जर्वर की नियुक्ति, प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता का लेखाजोखा को प्रस्तुत किया। बताया कि नर्विाचन कार्य के लिए 6050 से अधिक कार्मिकों को लगाने की व्यवस्था के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन करा लिया गया और सभी को ड्यूटी प्रपत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि बीमार कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने के लिए मेडिकल टीम का गठन कर लिया जाए। मेडिकल टीम पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षण करे। सीडीओ की संस्तुति से ही किसी भी निर्वाचन कार्मिक की ड्यूटी हटाई जाएगी। सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी कार्मिक टोली में कोविड-19 और अन्य मेडिकल किट समय से तैयार कराकर डीपीआरओ को उपलब्ध करा दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन हो और शिकायतों का निस्तारण किया जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों को ट्रकों से न भेजा जाए। चुनाव से पूर्व पर्याप्त बसों और हल्के वाहन की व्यवस्था की जाए। रूट चार्ट तैयार कराते हुए वाहन पार्किंग का ले आउट, ईंधन तथा अन्य व्यवस्थाएं सहित प्रेक्षकगण के अवस्थान, खान पान, अवस्थान पर टेलीफोन, कम्प्यूटर फैक्स, फोटोस्टेट, टेलीविजन और स्टॉफ की व्यवस्था की जाए। डीआईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थानेदारों से कहा कि अपराधियों पर सख्ती करें। पाबंदी से लेकर अन्य कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए। इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी राजेश भारती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम ने नामांकन कक्ष की व्यवस्था देखी
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को तीनों विधानसभा सीट के नामांकन कक्षों की व्यवस्था को देखा। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र और सभी आरओ को निर्देश दिया कि नामांकन कक्ष में जो व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है उसे हर हाल में बुधवार तक कर लिया जाए। सुरक्षा को लेकर भी सारी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा ली जाए।