फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Come then make a change, plant a tree every day

आओ फिर एक बदलाव लाएं,हर दिन एक पेड़ लगाएं

Tue, 04 Aug 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Come then make a change, plant a tree every day
वहिदानगर। जब से दुनिया की शुरुआत हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज मिला, तन ढंकने के लिए कपड़ा और रहने के लिए घरों में प्रयुक्त होने वाली लकड़ियां, जीवन के लिए शुद्ध हवा-औषधि। पेड़ इंसानों के लिए आधार हैं इनके बिना जीवन अधूरा है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। संस्कृति में पेड़ों की पूजा होती है और तरह-तरह के पेड़ों में देवी-देवताओं का वाश भी होता है। उक्त बातें मंगलवार को डीघ विकास खंड के महादेवा गंगा घाट स्थित परमहंस आश्रम परिसर में पौधरोपण करते हुए युवाओं ने कहीं। युवाओं ने दर्जनों की संख्या में तरह-तरह के पेड़ों को लगाकर संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि जब तक जन-जन को अभियान चलाकर पर्यावरण को बचाने के लिए जागृति नहीं आएगी तब तक पेड़ों को लगाने का कोई सार्थक मेहनत सफल नहीं हो सकती। सफलता तभी मिलेगी जब लोग प्रतिदिन एक-एक पेड़ लगाकर संरक्षण का संकल्प लेंगे। युवाओं ने पौधों की विशेषता और महत्ता पर भी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर लालू यादव, राजकुमार, फूलचंद, प्रियतोष, विजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed