फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Colorful powders of abeer and gulal were thrown in the Shiva temple, and after offering them to Baba, devotees received blessings.

Bhadohi News: शिवालय में उड़ा अबीर-गुलाल, बाबा को अर्पित करके श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Sat, 28 Feb 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Colorful powders of abeer and gulal were thrown in the Shiva temple, and after offering them to Baba, devotees received blessings.
बाबा हरिहरनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद
गोपीगंज। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से रंगभरी एकादशी का पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव बाबा को अबीर गुलाल अर्पित करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। शाम को गोधुलि बेला में भगवान शिव का पंच द्रव्य और सुंगधित पुष्पों से शृंगार किया गया। देर शाम लोगों ने बाबा के चरणों में अबीर गुलाल अर्पित करके होली का शुभारंभ किया। ज्ञानपुर के हरिहर नाथ मंदिर, गोपीगंज के बाबा बड़े शिव, राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान गढ़ी, गोपेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, मनकामेश्वर नाथ, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव, कबूतर नाथ सहित ग्रामीण क्षेत्र के तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ स्वामी बड़ा देव, धनेश्वर महादेव, कमलेश्वर नाथ धाम, सेमराध नाथ मंदिर सहित अलग-अलग शिवालय पर रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों, विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई। बाबा बड़े शिव धाम में सायंकाल रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया। बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति की तरफ से देवाधिदेव का परम पावन दिव्य स्वरूप में शृंगार किया गया। इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरुप को दर्शन पूजन करने के लिए लोगों की कतार लगी रही। हर-हर महादेव के जयकारा से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्ति मय माहौल से होलीमय नजर आया। बाबा बड़े शिव का महाआरती पूजारी पंडा राजू महाराज ने किया। सेवा समिति के सचिव रामकृष्ण खट्टू ने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed