{"_id":"660341e8e46294592507b1c4","slug":"collision-between-two-autos-9-month-old-child-dies-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-110362-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो ऑटो में टक्कर, 9 माह की बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो ऑटो में टक्कर, 9 माह की बच्चे की मौत
विज्ञापन
भदोही। होली के एक दिन पहले रविवार की देर रात अपने घर लौट रहे दंपती की ऑटो की दूसरी ऑटो से टकरा गई। हादसे में उनके नौ माह के एक अबोध बच्चे की मौत हो गई। मां की हालत बेहद नाजुक है। वे जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के कारो बनकट गांव रहने वाले हैं।
कारो निवासी दीपक चौहान जंसा थाना क्षेत्र हरसोस में काम करता है। रविवार की शाम होली की छुट्टी पर ऑटो रिक्शे से पत्नी संजू और 9 माह के बेटे सनी के साथ भदोही के रास्ते अपने गांव जा रहा था। आधी रात के समय मोरवा पुल के समीप उसके ऑटो रिक्शा में दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे 9 माह के सनी की मौत हो गई। उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह आधी रात के बाद महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल गया। दीपक ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को बिना देखे रेफर कर दिया गया।
पत्नी को लेकर जब ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचा तो उसे भर्ती लेने से मना कर दिया गया क्योंकि उसके पास रेफर पर्ची नहीं थी। उसने पत्नी को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मंगलवार को घायल पत्नी को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचा। वहां रेफर पर्ची बनवाकर एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर गया। घटना से क्षुब्ध उसके परिजन तथा भारी संख्या में लोग गांव से अस्पताल पहुंच गए थे।