फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cold shivers

कड़ाके की ठंड ने कंपकपी छुड़ाई

Thu, 19 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cold shivers
ज्ञानपुर। कहर बरपाती ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्शियस की गिरावट हो गई। इससे यह नौ डिग्री से भी नीचे आ गया। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को 20 दिसंबर तक के लिए बंद करवा दिया।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप चरम पर पहुंच गया। गांव-क्षेत्र में दो बुजुर्गों की जान लेने के बाद भी ठंड का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को पछुआ हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे ठंड से छुटकारा पाने के प्रयास में लगे रहे। दिनभर आसमान में छिटपुट बादलों की घेरेबंदी के चलते जब-तब सूर्यदेव बादलों की ओट में छिप जा रहे थे। इससे ठंड का असर और बढ़ जा रहा था। हवाओं के कारण गलन ने मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लोगों के हाथ-पांव मानो सुन्न होते जा रहे हों। ठंडी हवाओं के चलते धूप भी बेअसर हो गई थी। राहत पाने के लिए लोग छतों पर निकले, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। शीतलहरी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बुधवार की देर रात सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया। कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीआईओएस अशोक चौरसिया ने कॉलेजों को निर्देश जारी कर बंद करवा दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर ठंड के कारण गर्म कपड़ों के बाजार में गर्माहट आती दिखी। लोग अस्थायी दुकानों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लाइन लगाए दिखे। दुकानदारों का कहना था कि इस समय वूलेन कपड़े और जैकेट की खरीदारी तेज हो रही है। कपड़ा व्यवसायी पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा कि ब्लेजर और कोट बनवाने वालों की भी संख्या बढ़ी है। आने वाले महीनों में शादी-ब्याह भी हैं, इसलिए भी लोग गर्म सूट आदि बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed