{"_id":"5fe23ff88ebc3e433b757cc5","slug":"cold-bhadohi-news-vns5649611157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में ठंड से बचाव के माकूल इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 09.30 बजे: औराई चौराहे पर वाहन का इंतजार करते लोग।
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर/औराई। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचाव के पुलिस-प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों, रैन बसेरों और अस्पतालों में अलाव का मुकम्मल इंतजाम अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में गरीब तबकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी हो रही है। रविवार की रात अमर उजाला की पड़ताल के बाद सोमवार को कुछ स्थानों पर अलाव जले, लेकिन कई स्थानों पर अब भी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली बेहद ठंडी दिखी। कालीन नगरी शीतलहर की चपेट में है। जिले की तीनों तहसीलों में अलाव के लिए 50-50 हजार की धनराशि जारी की गई है, लेकिन अब भी अधिकतर स्थानों पर अलाव नहीं जल सके हैं। सोमवार की रात अमर उजाला ने कई स्थानों पर पड़ताल की। कुछ स्थानों पर अलाव जले मिले, जबकि ज्यादातर स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। औराई चौराहे पर रात 09.30 बजे साधन के इंतजार में करीब आठ यात्री खड़े रहे। अलाव की व्यवस्था न होने के कारण वे ठंड से कांप रहे थे। रात 10 बजे गोपीगंज रैन बसेरा के सामने अलाव जलता मिला, हालांकि रैन बसेरे में कोई नहीं था। रात 11 बजे सीएचसी सुरियावां पर सन्नाटा पसरा रहा। रात 10 बजकर 10 मिनट पर ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर अलाव जलता मिला, लेकिन पुलिस बूथ पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। ज्ञानपुर-नथईपुर मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। ज्ञानपुर के शीतल पाल तिराहा, हॉस्टल चौराहा समेत अन्य स्थानों पर भी अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इससे गरीब तबकों के साथ ही राहगीर परेशान हैं। सबसे चौंकाने वाली स्थिति पुलिस की रही। हाईवे से लेकर लिंक मार्ग और बाजारों तक कहीं भी पुलिस के जवान नहीं दिखे। सुरक्षा के इंतजाम नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।