फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CMO threatened at five PHCs, salary of six absent withheld

Bhadohi News: पांच पीएचसी पर धमके सीएमओ, अनुपस्थित छह का रोका वेतन

Sat, 20 Jul 2024 06:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
CMO threatened at five PHCs, salary of six absent withheld
ज्ञानपुर। सीएमओ डाॅ. एसके चक ने शुक्रवार को अलग-अलग पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकटोडर, महजुदा, जयरामपुर, सेमराध, लालानगर का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ को सेंटर पर देखते ही स्वास्थ्यकर्मी हक्का बक्का रह गए। निरीक्षण के दौरान छह स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सात दिन का वेतन रोकने का निर्देश विभाग को दिया, साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। शनिवार को वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने चकटोडर पीएचसी प्रभारी डॉ. अमल सिंह की प्रशंसा की। कहा कि पीएचसी पूरी तरह से हरियाली युक्त है। इसे और अच्छा किया जाए, परिसर के खाली पड़े स्थानों पर पौधें लगाए जाए। एएनएम को निर्देशित किया कि सेंटर पर निवास करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्रसव भी कराए। इसमें कतई लापरवाही न बरते। पौधरोपण अभियान के दौरान हर सेंटर पर 20-20 पौधें रोपित किया जाए। इसकी फोटो व्हाटसएप्प ग्रुप पर भेजा जाए। पौधरोपण के बाद ट्री गार्ड भी लगाया जाए। इसके बाद वह अन्य पीएचसी पर पहुंचे। जहां पौधरोपण, साफ-सफाई समेत अन्य सुविधाएं बेहतर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में अंशू, फैजान हुसैन, इमरान अली, शिव नारायण, अनूप कुमार, शिवानी मौर्य आदि स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed